विश्व भोजपुरी सम्मेलन बनारस में प्रदीप सिंह भोजपुरिया को मिला कर्मयोगी सम्मान

जमशेदपुरः काशी की नगरी बनारस में विश्व भोजपुरी सम्मेलन में भोजपुरी के लिए निरन्तर लंबे से कार्य कर रहे कई लोगों को सम्मानित किया गया। इनमें शहर के प्रदीप सिंह भोजपुरिया को ‘कर्मयोगी सम्मान’ से विश्व भोजपुरी सम्मेलन के राष्ट्रीय महामंत्री डॉक्टर अशोक सिंह, जीवनदीप शिक्षण समूह की निर्देशिका अंशु सिंह, प्रोफ़ेसर जयकान्त सिंह जय एवं अजय त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से फूलों का गुलदस्ता, शॉल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस दौरान भोजपुरी अकादमी बिहार के सी बी राय, अखिल भारतीय भोजपुरी सम्मलेन के राष्ट्रीय महामंत्री डॉक्टर गुरुचरण सिंह, जमशेदपुर से मारुती नंदन पाण्डेय, शूलपाणि सिंह, ओम प्रकाश चौबे, चंद्र कान्त सिंह, बिनोद सिंह सहित देश विदेश से आये भोजपुरी भाषी उपस्थित थे।