March 21, 2026

NEWS TEL

NEWS

झारखंड में लगातार हो रहे मूसलाधार वर्षा से उफान पर अधिकतर नदियां, तटीय इलाके में रहने वालों को किया गया अलर्ट…

1 min read

न्यूज़ टेल/झारखंड: झारखंड में बारिश की वजह से कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया है. हालात को देखते हुए नदी के किनारे वालंटियर भी तैनात किए गए हैं. रामगढ़ जिला अंतर्गत रजरप्पा में मां छिन्नमस्तिका मंदिर क्षेत्र के भैरवी नदी का जलस्तर बढ़ जाने से नदी के किनारे बांस-बल्ली से बनाई गई 2 दर्जन से ज्यादा दुकानें जलमग्न हो गई हैं.

भैरवी नदी का जलस्तर बढ़ गया है. पानी छिलका पुल से ऊपर बह रहा है. स्वर्णरेखा और खरकई, कोयल, संजय, कारो, रोरो समेत सभी नदियों का जलस्तर बढ़ गया है. ओडिशा के रायरंगपुर में खरकई नदी पर बने ब्यांगबिल डैम में जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है. खरकई और स्वर्णरेखा के तटीय इलाकों में रहने वालों को निर्देश दिया गया है कि वो परिवार सहित ऊंचे स्थानों पर चले जाएं.

दुआरसिनी नदी भी उफान पर है. शुक्रवार दोपहर तक दुआरसिनी पुल पर 2 फीट ऊपर तक बरसात का पानी बह रहा था. पुल के ऊपर से पानी बहने के कारण आवागमन बाधित है. बारिश के कारण कई गांवों का संपर्क कट गया है. चक्रधरपुर में टोकलो रोड के किनारे कई घरों में नहर का पानी घुस गया. रांची, रामगढ़, खूंटी, चाईबासा, जमशेदपुर, हजारीबाग, कोडरमा, लोहरदगा सहित कई जिलों में लगातार बारिश से निचले इलाकों में बसे सैकड़ों घरों में पानी लोगों के लिए मुसीबत बन गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.