September 17, 2025

NEWS TEL

NEWS

JAMSHEDPUR : फंदे से लटका मिला 42 वर्षीय महिला का शव, मायके वालों ने कहा दहेज के लिए मार दिया मेरी बेटी को

1 min read

जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र के गोविंदपुर बजरंग टोला में दहेज के लिये बहू की हत्या करने का एक मामला सामने आया है। मामले में आरोपी पति के अलावा ससूराल के अन्य सदस्यों पर लगाया गया है। मामला थाने तक पहुंचते ही मायका पक्ष के लोग भी शहर पहुंच गये हैं परसुडीह थाने में हत्या करने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि रूबी देवी (42) का शव गुरुवार की शाम को फंदे पर लटका हुआ देखा गया था। इसके बाद ससूराल के लोग उसे लेकर टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचे थे। यहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मायका पक्ष के लोगों को घटना की जानकारी दी गयी।…वर्ष 2003 में हुई थी रूबी की शादी
इधर पुलिस का कहना है कि रूबी की शादी वर्ष 2003 में हुई थी। शादी के बाद से ही ससूरालवाले दहेज के लिये रूबी को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। इसकी जानकारी रूबी बराबर अपने माता-पिता को फोन करके देती थी। गुरुवार की शाम को भी कुछ ऐसा ही हुआ। मायका पक्ष का आरोप है कि ससूरालवालों ने मिलकर रूबी की हत्या की है। इसके बाद साक्ष्य को मिटाने के लिये शव को फंदे पर लटका दिया गया था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जब पुलिस को घटना की जानकारी दी गयी थी, तब शव को टाटा मोटर्स अस्पताल में पहुंचा दिया गया था। मायका पक्ष की ओर से हत्या करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिये छापेमारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.