हीरो स्कूटी डेस्टिनी 125एक्स टेक को लॉन्च करने पहुंचे भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी
जमशेदपुर : साकची स्थित यूनियन बाइक हीरो शोरूम में 5 न्यू फीचर्स के साथ हीरो डेस्टिनी 125 एक्स टेक स्कूटी लॉन्च किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विमल बैठा उपस्थित हुए। यूनियन बाइक हीरो शोरूम के संस्थापक गुलशन कुमार आहूजा ने अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया एवं कुणाल षाड़ंगी ने दीप प्रज्वलित कर एवं केक काटकर स्कूटी डेस्टिनी 125 एक्स टेक को लॉन्च किया। मौके पर गौरव आहूजा, विनोद सिंह, संजय गुप्ता, नवीन, प्रीति, प्रिया, आशीष अवस्थी, ओम प्रकाश रजक एवं अनेकों लोग उपस्थित थे।