February 27, 2026

NEWS TEL

NEWS

देवनगर नवजीवन आश्रम पहुंचे भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी, कहा- पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के प्रण को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं पूरा

1 min read

◆गरीबों को अपना आवाज का सपना पूरा हो रहा है- अमर कुमार बाउरी

जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सपने को पूर्ण करने का प्रयास वर्ष 2014 से कर रहे हैं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय का सपना था कि देश का कोई भी गरीब भोजन, आवास, चिकित्सा से वंचित ना रहे। प्रधानमंत्री के इन प्रयासों में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी उनका साथ दिया और आज उसी का परिणाम है कि समाज से बहिष्कृत लोग अपने घरों में निवास कर रहे हैं। उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री संजय निर्मल ने बुधवार को जमशेदपुर के देवनगर स्थित नवजीवन आश्रम में रह रहे लोगों को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिर्फ आवास नही दिया बल्कि उसके साथ किसी भी बीमारी के इलाज के लिए आयुष्मान योजना, उज्जवला योजना के तहत गैस सिलेंडर, शौचालय आदि को भी दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबों के दर्द को समझते हैं इसलिए उन्होंने देश के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश के गरीबों के विकास की रूपरेखा तैयार कर कार्य प्रारंभ किया। आज पूरे भारत में लगभग 8000000 से अधिक गरीब लोगों को पक्के का मकान उपलब्ध करवाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि पहले जो लोग नवजीवन आश्रम के आस पास आने से भी बचते थे, वो अभी उनके साथ सामंजस्य बनाकर एक बेहतर समाज का निर्माण कर रहे हैं। इस सराहनीय कार्य के लिए उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री झारखंड रघुवर दास को मंच के माध्यम से धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम में स्थानीय निवासियों को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक अमर कुमार बाउरी ने कहा कि किसी भी गरीब का सपना होता है कि उसके पास अपना एक घर हो। लेकिन 2014 से पूर्व नवजीवन आश्रम में रह रहे कुष्ठ रोगियों को यह सपना देखना भी मुनासिब नहीं था। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने नवजीवन आश्रम के लोगों को यह सपना दिखाया और उसे पूरा भी किया।

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री जीतू चरण राम ने कहा कि जिस आश्रम के परिसर में आज आकर हम लोग कार्यक्रम कर रहे हैं पहले यहां लोग आना भी पसंद नहीं करते थे। यहां रह रहे 400 से अधिक परिवारों के बच्चे बेहतर शिक्षा, बेहतर चिकित्सा व्यवस्था और आवास से वंचित नही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के प्रयास से अब यहां के लोगों को न सिर्फ आवास, चिकित्सा, शिक्षा की व्यवस्था हुई बल्कि उनके भोजन का भी प्रबंध किया गया। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास कैसे पहुंचता है इसका उदाहरण नवजीवन आश्रम है।

नवजीवन आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष गुंजन यादव, भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रंजय भारती, भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विमल बैठा, भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के जमशेदपुर महानगर जिलाध्यक्ष अजीत कालिंदी, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के प्रतिनिधि पवन अग्रवाल सहित भाजपा एवं मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.