सड़क हादसे में गोलमुरी बजरंगनगर निवासी विवेक कुमार व एक अन्य की मौत, ड्राइवर गंभीर अवस्था में राँची रिम्स में इलाजरत
1 min read
जमशेदपुर : नामकुन थाना अंतर्गत रामपुर गांव के पास टेलर व ट्रक की सीधी भिड़ंत तड़के सुबह हो गई। टेलर लेके दोस्त के साथ जा रहा हूँ। कहकर घर से निकला गोलमुरी, बजरंग नगर निवासी विवेक कुमार के साथ एक अन्य व्यक्ति की भी मौत हो गई एवं चालक गंभीर रूप से घायल हैं रिम्स में इलाज जारी हैं। विवेक की मौत ने पूरे घरवालों को और आस-पड़ोस के लोगों को झकझोर कर रख दिया। नामकुम थाना प्रभारी ने NEWS TEL से दूरभाष पर बातचीत के दौरान बताया की घटना की खबर मिली थी। किसी तरह जल्दबाजी में तीनों घायलों को इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया था। जहाँ इलाज के दौरान विवेक कुमार व एक अन्य ने जिंदगी से जंग हार गए। और चालक की हालत गंभीर बनी हुई है।