March 1, 2026

NEWS TEL

NEWS

हिन्दू जागरण मंच हरिजन स्कूल भालूबासा से निकेलगी हिन्दू नववर्ष यात्रा : बलबीर मण्डल

1 min read

जमशेदपुर : हिन्दू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष बलबीर मण्डल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि हिन्दू नव वर्ष के पूर्व संध्या पर हिन्दुओ का महाजुटान हरिजन स्कूल भालूबासा मैदान में जुटेंगे और वही से यात्रा की शुरुआत होगी जो सुभाष मैदान पर समापन होगा और उक्त मैदान में माँ भारती की भव्य आरती होगी। उक्त कार्यक्रम में सहयोग हेतु लिखित रूप से सनातन उत्सव समिति, हिन्दू पीठ, ब्राह्मण युवा शक्ति संघ, दुर्गा फैन्स क्लब, श्रीराम सेना, शिवाजी सेना, भोजपुरी नव चेतना मंच, सवर्ण मोर्चा, रीबल्स क्लब, लक्ष्य संस्था के आलावे शहर के कई सम्मानित अखाड़ा समिति, मन्दिर कमिटी ने भी सहयोग करने और साथ चलने का संकल्प लिया है। कार्यक्रम में रथ, घोड़ा, बाइक और 4 पहिया वाहन के साथ जय श्रीराम और जय हनुमान के उद्धघोस स्वर ध्वनि यंत्र वाहक भी साथ साथ चलेगा साथ ही हनुमान, सुग्रीव, जामवंत, अंगद, नल-नील जैसे सजावट से सुसज्जित सेना यात्रा के मुख्य आकर्षण होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.