April 15, 2026

NEWS TEL

NEWS

साइबर ठगों ने अपने आप को अधिकारी बता क्रेडिट कार्ड एक्टिव करने के बहाने उड़ाया 2.47 लाख

जमशेदपुर : क्रेडिट कार्ड एक्टिव करने के बहाने साइबर बदमाशों ने बागबेड़ा मतलाडीह के रहने वाले खेला बास्के के खाते से 2.47 लाख रुपये उड़ा लिये। इसके लिये साइबर बदमाशों ने खेला बास्के का पीछा एक से भी ज्यादा समय तक किया। इस बीच खेला बास्के को लगने लगा कि शायद कॉल करने वाला व्यकित बैंक का ही होगा. विश्वास में के बाद उनके खाते से रुपये उड़ा लिये। अब मामला बिष्टुपुर के साइबर थाने तक पहुंचा है जिसकी जांच पुलिस कर रही है। मोबाइल नंबर (8001844031) से साइबर बदमाशों ने कॉल किया और कहा कि वह एसबीआई क्रेडिट कार्ड का अधिकारी बोल रहा है। इसके बाद कहा कि नया क्रेडिट कार्ड डिलिवर हो गया है। उसी का वेरीफाई करना है। सवाल में अंतिम चार डेडिट पूछा. इसके बाद डेट ऑफ बर्थ पूछा। साथ ही क्रेडिट कार्ड का यूनिट बढ़ाने के लिये कहा। जवाब में कहा कि अभी नहीं बढ़ाना है। खेला बास्के ने उसके बाद फोन तो काट दिया, लेकिन साइबर बदमाश उसका पीछा नहीं छोड़ रहे थे. 7 मार्च को जब फोन रिसिव कर लिया। तब जवाब आया कि बकाया राशि का भुगतान करना होगा। इसके बाद वे एसबीआई के बिष्टुपुर जी टाउन ब्रांच में गये और जानकारी ली। यहां पर उन्हें बताया गया कि उनके खाते से 2.47 लाख रुपये की निकासी हुई है। इसपर वे आश्चर्यचकित रह गये। साइबर पुलिस का कहना है कि आये दिन घटनायें होने के बाद भी शहर के लोग जागरूक नहीं हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.