February 27, 2026

NEWS TEL

NEWS

छत्तीसगढ़ी एकता साहू परिवार के तत्वाधान में हुआ अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन, नन्हें – मुन्हें बच्चियों ने डांस से सभी का मन मोहा

जमशेदपुर : छत्तीसगढ़ी एकता साहू परिवार की ओर से गोलमुरी, टुइलाडुंगरी, हिंदुस्तानी संघ क्लब में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कला मंच के नृत्यको ने अपने शानदार नृत्य प्रस्तुति से सभी को उत्साहित किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. चन्द्रप्रभा, डॉ उषा साहू, हेमा साहू, लक्ष्मी साहू, प्रीति साहू, सांता देवी, विमला साहू साथ ही छत्तीसगढ़ी युवा एवं महिला मंच की नंदनी साहू, रेखा देवी, बबीता देवी, फुलेश्वरी देवी, नेहा देवी, हेमलता देवी उपस्थित हुई। अतिथि के रूप में पधारे वरिष्ठ समाज सेवी परमानन्द साहू जी उपस्थित हुए। छत्तीसगढ़ी नृत्य कला मंच के संस्थापक दिनेश साहू और सोनी साहू उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ी एकता साहू परिवार की संस्थापक शीलू साहू, फुलेश्वरी साहू, नंदनी साहू, नेहा साहू, ललिता साहू, इंदु साहू, दिव्यानि साहू, खुशबू साहू, अंजलि साहू, बिना साहू भी अपने कार्यक्रम में उपस्थित हुई। कार्यक्रम में सभी नारी शक्तियों को पुष्प देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के संरक्षक कमलेश साहू, अध्यक्ष आकाश साहू, गजेंद्र साहू, राम साहू, ललित साहू, परमेश्वर साहू, संतोष साहू, दयाल साहू, हेमंत साहू, छगन साहू, दिनेश साहू, रवि साहू, गौरव साहू, सरोज साहू आदि का योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.