February 28, 2026

NEWS TEL

NEWS

अस्वस्थ मोहम्मद रईस को देखने के लिए अंसार खान पहुँचे बुलंदशहर उत्तर प्रदेश

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष सह पश्चिम विधानसभा विधायक प्रतिनिधि एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के सचिव अंसार खान अपने साढ़ू मोहम्मद रईस फ़ोजी को देखने के लिए अपने पैतृक गांव बाराबस्ती चंदियाना जिला बुलंदशहर उत्तर प्रदेश पहुंचे। अंसार खान ने कहा मोहम्मद रईस खान ने क‌ई वर्षों तक फ़ौज में रहकर भारत की रक्षा की है। आज केंसर पीड़ित होने के कारण काफ़ी बीमार चल रहे हैं। अंसार खान ने कहा 7/3/22 से लेकर 16/3/22 जमशेदपुर में नहीं रहेंगे। जिन लोगों को स्ट्रीट लाइट ठीक कराना है मानगो अक्षे़स कार्यालय के सिटी मैनेजर निषात से संपर्क करें। और 17 मार्च से जमशेदपुर में कांग्रेस पार्टी के सदस्यता अभियान भी काफी तेजी से शुरू करेंगे, इसकी जानकारी झारखंड राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष विजय खान को देवी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.