नवजोत सिंह सोहल का भाजयुमो जिला महामंत्री अभिमन्यु सिंह चौहान के नेतृत्व में किया गया स्वागत
जमशेदपुर : भारतीय जनता युवा मोर्चा गोलमुरी अध्यक्ष नवजोत सिंह सोहल को टिनप्लेट कमेटी मेंबर चुनाव में मिली जीत पे जिला महामंत्री अभिमन्यु सिंह चौहान के नेतृत्व में टिनप्लेट चौक पर नवजोत सिंह सोहल को फूलमाला पहनाकर स्वागत और अभिनंदन किया गया। इस दौरान मौके पर अभिमन्यु सिंह चौहान ने कहा कि ये जीत मजदूर की है। मजदूरों की समस्या को बेखूबी निभायेंगे आगे की और अग्रसर हो यही शुभकामना है। मौके पर साथ में बधाई देने वालों में भाजयुमो मंडल महामंत्री गोलमुरी अमरेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष राकेश गिरी, उपाध्यक्ष पप्पू कुमार, मंडल सोशल मीडिया प्रभारी राकेश कुमार, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष मोहम्मद परवेज, जिला आईटी सेल प्रभारी मनी मोहंती और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।