बजट पूरी तरह से दिशाहीन है : अमित अग्रवाल
जमशेदपुर: भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने झारखंड सरकार की बजट पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा फिर एक बार झारखंड सरकार से आम जनता को निराशा मिली। जनता को रोज़गार, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, बिजली, बुनियादी ढाँचा, पर्यटन के लिए कोई भी नई कदम नहीं उठाना साबित करता है नेतृत्व भी दिशाहीन है। फंड का रोना रोने वाली सरकार ने बजट का आकार तो बढ़ा दिया है। पैसे कैसे खर्च होगी इसकी कोई ठोस नीति पेश नहीं की है पिछली बार 92000 करोड़ यह बजट को आधी राशि भी या सरकार खर्च नहीं कर पाई है इसके बावजूद बजट का आकार बढ़ाना समझ से परे है।