अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं एवं लड़कियों के लिए तीन दिवसीय आत्मरक्षा शिविर का होगा आयोजन
1 min read
Jamshedpur : झारखंड मार्शल आर्ट्स सेन्टर द्वारा 8 मार्च अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं एवं लड़कियों के लिए तीन दिवसीय आत्मरक्षा शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह आत्मरक्षा टेल्को के रिक्रिएशन क्लब में 8, 9और 10 को कराया जाएगा जो शाम के 3:30 से 6 तक कराया जाएगा । एवम 11 को सभी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जायगा।जो बिलकुल निशुल्क कराया जा रहा है। जिसमे घरेलु औरते एवम काम करने वाली महिलाएं स्कूल छात्राएं एवम सभी वर्ग की बालिका भाग ले सकते हैं। यह आत्मरक्षा का शिविर का रजिस्ट्रेशन केवल 50 रुपए रखा गया है। इसमें भाग लेने के लिए 7004279360, 7004299698, 7209632194 दिए गए नंबर पर संपर्क कर के आप आगे की जानकारी प्राप्त कर सकते है।