February 27, 2026

NEWS TEL

NEWS

गोलमुरी धर्मांतरण मामले में विहिप को मिला भाजपा का साथ, विरोध प्रदर्शन में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता हुए शामिल

1 min read

जमशेदपुर। पिछले दिनों जमशेदपुर के गोलमुरी क्षेत्र अंतर्गत टिनप्लेट के नानक नगर में चंगाई सभा के जरिये धर्मांतरण का खेल उजागर होने के बावजूद प्रशासन द्वारा हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं के ऊपर दर्ज की गई प्राथमिकी और धर्म परिवर्तन के आरोपी रवि सिंह की गिरफ्तारी नही किये जाने को लेकर विहिप ने उपायुक्त कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। विहिप के विरोध को भाजपा ने भी समर्थन देते हुए कार्यकर्ताओं के संग उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया। शुक्रवार को भाजपा महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने साकची स्थित जिला कार्यालय से उपायुक्त कार्यालय तक पैदल मार्च कर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने रवि सिंह को गिरफ्तार करना होगा, धर्मांतरण करना बंद करो एवं जय श्री राम के नारे लगाकर प्रशासन के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।

मौके पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव ने कहा कि जमशेदपुर जैसे शहरी क्षेत्र में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों को प्रलोभन देकर धर्मांतरण किया जाना बेहद गंभीर विषय है। राज्य में जबसे हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार बनी है तबसे पूरे झारखंड के अनेकों हिस्से में मिशन के तहत धर्मांतरण का खेल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में धर्मांतरण कानून लागू है, इसके बावजूद मामले में जिस प्रकार से हिन्दू संगठन के सदस्यों पर प्राथमिकी दर्ज की गई और आरोपी रवि सिंह को गिरफ्तार नही किया गया है। वो किसी भी सूरत में स्वीकार नही किया जा सकता है। भाजपा जमशेदपुर महानगर के कार्यकर्ता समाज के सभी वर्गों का समान रूप से सम्मान करती है, परंतु लोभ-लालच देकर समाज को कमजोर करने की कोशिश कभी सफल नही होने देंगे।

इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव नारायण शर्मा, चंद्रशेखर मिश्रा, अभय सिंह, देवेंद्र सिंह, दिनेश कुमार, राजन सिंह, कल्याणी शरण, सुधांशु ओझा, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, बारी मुर्मू, राकेश सिंह, नीलू मछुआ, जितेंद्र राय, मंजीत सिंह, राजीव सिंह, बोलटू सरकार, प्रेम झा, नारायण पोद्दार, मनी मोहंती, अमित अग्रवाल, धर्मेंद्र प्रसाद, ज्योति अधिकारी, मुचिराम बाउरी, बीनानंद सिरका, अजीत कालिंदी, ध्रुव मिश्रा, बिनोद राय, राजेश सिंह, चंचल चक्रवर्ती, त्रिदेव चट्टराज, प्रशांत पोद्दार, संदीप शर्मा बौबी, दीपक पाल, मंटू चरण दत्ता, हन्नु जैन, पवन सिंह, प्रोबिर चटर्जी राणा, कुमार अभिषेक, अनमोल वर्मा, अभिमन्यु सिंह, ह्नन्नी परिहार, अभिषेक श्रीवास्तव, एस कार्तिक समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.