February 27, 2026

NEWS TEL

NEWS

श्री श्री शीतला माता मंदिर न्यू सुभाष कॉलोनी संजय पथ के स्थापना दिवस पर हुआ भव्य कलश यात्रा का आयोजन

1 min read

जमशेदपुर : श्री श्री शीतला माता मंदिर न्यू सुभाष कॉलोनी संजय पथ के स्थापना दिवस के पुनीत अवसर पर मानगो न्यू सुभाष कॉलोनी संजय पथ स्थित श्री श्री शीतला माता मंदिर के 22 वें स्थापना दिवस के अवसर पर कलश यात्रा का आयोजन किया गया। हजारों की संख्या में स्थानीय महिलाओं ने मंदिर से पैदल स्वर्णरेखा नदी के तट पर जाकर स्वर्णरेखा नदी का जल कलश में भरकर वापस मंदिर पर आकर भोले नाथ के चरणों में समर्पित किया। कलश यात्रा में झांकी के साथ गाजे-बाजे, डीजे और डंके के बीच महिलाएं बोल बम का नारा लगाते हुए पैदल कलश में जल लेकर स्वर्णरेखा नदी से जल लेकर सुभाष कॉलोनी श्री श्री शीतला माता मंदिर पहुंची। 22 वें स्थापना दिवस के संदर्भ में मंदिर कमेटी के अशोक सिंह एवं भानु गुप्ता ने बताया कलश यात्रा के बाद 24 घंटे का अष्टयाम आरंभ होगा। दिनांक 21/2/22 के दिन महा भंडारे का आयोजन होगा।

कलश यात्रा में आज मुख्य रूप से भाजपा नेता विकास सिंह भी शामिल हुए कमेटी का सदस्य संजय सिंह गुड्डू ने विकास सिंह को अंग वस्त्र देकर स्वागत किया। मंदिर कमेटी के सदस्यों ने कहा कि मंदिर कमेटी के सभी सदस्य अष्टधातु का गुंबद बनाने के लिए प्रयासरत है भोलेनाथ की महिमा से यह कार्य जल्द होगा। हजारों की संख्या में महिलाओं के द्वारा कलश यात्रा में झांकी आकर्षण का केंद्र रहा।

कलश यात्रा में मुख्य रूप से विकास सिंह, अशोक सिंह, भानु प्रकाश गुप्ता, संजय सिंह गुड्डू, शुक्लु सिंह, प्रिंस सिंह, बॉबी सिंह, छोटू गुप्ता बमबम प्रसाद, राज सिंह मोहन दास, चंदन गुप्ता कन्हैया दुबे, नीरज सिंह, अरविंद वैध गोपाल पंडित मुख्य रूप से शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.