झामुमों में बगावत के स्वर हुए तेज : पूर्व विधायक अमित महतो ने सीएम सोरेन को दिया पार्टी छोड़ने का अल्टीमेटम, जानिए क्या है मामला
1 min read
रांची: रांची में सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक अमित कुमार महतो ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) छोड़ने की चेतावनी दी है। अमित कुमार ने गुरुवार को अपने फेसबुक अकाउंट से मैसेज पोस्ट करके कहा है कि वे सरकार को एक महीने का अल्टीमेटम देते हैं, अगर उनकी मांगे नहीं मानी गयी तो वे एक महीने बाद 20 फरवरी को पार्टी से इस्तीफा दे देंगे। और उन्होंने ऐसा कर दिया
खतियान आधारित स्थानीय नीति जेएमएम का हमेशा से एजेंडा भी रहा
गौरतलब है कि जेएमएम ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में पुरानी स्थानीय एवं नियोजन नीति को खत्म करने एवं खतियान के आधार पर नयी नीति बनाने की घोषणा की थी। खतियान आधारित स्थानीय नीति जेएमएम का हमेशा से एजेंडा भी रहा है। प्रतियोगिता परीक्षा में भोजपुरी, मगही एवं अंगिका को किया गया शामिल प्रतियोगिता परीक्षा में भोजपुरी, मगही एवं अंगिका को शुरुआत में सरकार ने स्थानीय भाषा में शामिल नहीं किया था, मगर सहयोगी दल कांग्रेस-राजद नेताओं के विरोध और पलामू समेत कुछ जिलों में पार्टी नेताओं की ओर से उठी मांग को देखते हुए सरकार ने बाद में इन तीन भाषाओं को क्षेत्रीय भाषा की सूची में शामिल किया था।