June 15, 2026

NEWS TEL

NEWS

मानगो को लोगों को दी गई होल्डिंग टैक्स की जानकारी,


जमशेदपुर
होल्डिंग टैक्स से संबंधित पूर्ण जानकारी देने एवं राजस्व बढ़ाने के उद्देश्य से मानगो नगर निगम द्वारा कॉलोनियों/सोसाइटी में शिविर लगाए जा रहे हैं। इस क्रम में मानगो नगर निगम द्वारा होल्डिंग टैक्स से संबंधित शिविर का आयोजन सहारा सिटी, मानगो में किया गया। शिविर में कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय द्वारा सहारा सिटी सोसाइटी में रहने वाले लोगों के साथ बैठक की गई एवं सोसाइटी की समस्याओं के समाधान को लेकर आश्वस्त किया गया।

कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा सोसायटी के लोगों के साथ बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा की गई, जिसमें सहारा सिटी के निवासियों के द्वारा दिए जा रहे होल्डिंग टैक्स की जांच एवं नियमानुसार आवश्यक संशोधन किए गए। निवासियों के लिए नए पानी के कनेक्शन के साथ ही, सोसायटी में रहने वाले लोगों के लिए डोर टू डोर साफ सफाई की व्यवस्था करने संबंधी स्वीकृति दी गई। सहारा सिटी में एक सप्ताह में कम से कम दो बार फॉगिंग कराए जाने तथा आसपास के क्षेत्रों की साफ सफाई भी मानगो नगर निगम द्वारा किए जाने की बात कही गई। साथ ही उपस्थित लोगों को होल्डिंग टैक्स के बढ़े या घटे दर से संबंधित पूरी जानकारी देते हुए ससमय होल्डिंग टैक्स जमा करने को कहा गया। इस अवसर पर नगर प्रबंधक राहुल कुमार, सोसायटी के लोग एवं स्परोटेक के कर्मी उपस्थित थे।

You may have missed

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.