April 17, 2026

NEWS TEL

NEWS

नारायण प्राइवेट आईटीआई लुपुंगडीह चांडिल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई

1 min read

चांडिल : नारायण प्राइवेट आईटीआई लुपुंगडीह चांडिल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई एवं उनके तस्वीर पर संस्थान के सभी शिक्षक एवं संस्थान के चेयरमैन श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन प्रोफेसर जटाशंकर पांडे ने कहा की भारत के आजादी में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी का जो योगदान है उसको कभी भुलाया नहीं जा सकता, पूरे देश में जो नारा दिया था तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा उसके चलते जो देश में आजादी के प्रति लोगों में जागरण हुआ उसके 10-12 साल के अंतर्गत में भारत को आजादी प्राप्त हुई 1944 में नेताजी जो गायब हुए उनके अभी भी पुरी सच्चाई पूरे देश के सामने नहीं आई। बहुत सारा कमीशन बना जांच हुई। लेकिन रिपोर्ट नहीं आया।
भारत के आजादी का जो सोच था शायद वह सोच की आजादी अभी भी देश में नहीं मिली और इस देश में जब तक आजादी के प्रति अपने स्वाधीनता के प्रति और लोगों का जो देश प्रेम है। उसके प्रति जब तक सभी लोग जागरूक नहीं होंगे शायद लगता है कि तब तक नेताजी के सपनों का भारत तब तक नहीं बन पाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रोफेसर सुदिष्ट कुमार, अजीत ठाकुर, आकाश गांगुली, जयंत बनर्जी , पवन कुमार महतो, अजय मंडल, शांति राम महतो, धनजय गोप, गोपाल चंद्र दास, एवं संस्थान के सभी शिक्षक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.