February 27, 2026

NEWS TEL

NEWS

नगर निगम के द्वारा बनाए जा रहे प्राक्कलन के विपरीत नाली को साक्ष्य छुपाने हेतु जांच से पहले तोड़ा जा रहा : विकास सिंह

1 min read

जमशेदपुर : समता नगर में मानगो नगर निगम के द्वारा बनाए जा रहे प्राक्कलन के विपरीत नाली को साक्ष्य छुपाने हेतु जांच से पहले तोड़ा जा रहा । मानगो नगर निगम के द्वारा समता नगर में सरकारी राशि का लूटपाट कर बंदरबांट करने हेतु नाली का निर्माण कराया जा रहा था यह वैसा स्थान है जहां किसी ने अपना मकान नहीं बनाया है ना ही नाली की आवश्यकता है लोग अपनी जमीन लेकर छोडे हुए है ऊंची पहुंच रहने के कारण इनका नाली नगर निगम के द्वारा विधायक निधि से पास कर दिया गया है। आबादी के नहीं रहने के कारण संवेदक और नगर निगम के कनीय अभियंता नंदू कुमार के द्वारा खुलेआम घोटाला किया जा रहा था। जब स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया तो नाली निर्माण से संबंधित लोग दबंगई और पैरवी की बात करने लगे । स्थानीय लोगों ने भाजपा नेता विकास सिंह को इसकी सूचना दी । मौके में पहुंचकर भाजपा नेता विकास सिंह ने उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम को पूरी जानकारी दिया साथ ही नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय को मामले से अवगत कराया और जांच करने की बात कही। जांच की बात सुनते ही अपनी चोरी को छुपाने हेतु आनन-फानन में नाली को तोड़ कर साक्ष्य छुपाने का काम नगर निगम के अभियंता नंदू कुमार के द्वारा किया जाने लगा। भाजपा नेता विकास सिंह ने मांग किया की उपायुक्त पहले कमेटी बनाकर नाली की जांच करवाएं नाली की अगर गुणवत्ता प्राक्कलन के अनुसार नहीं है तब नाली तोड़कर दूसरी नाली बनवाया जाए, अगर प्राक्कलन के अनुसार नाली नहीं बनाई गई है तो सरकारी पैसे के घोटाला करने वाले इसमें संलिप्त लोगों पर उचित करवाई करें । जांच के पहले साक्ष्य छुपाने के लिए नाली को तोड़ना सघन अपराध है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.