February 27, 2026

NEWS TEL

NEWS

समाज सेवा के माध्यम से अंतिम वर्ग के लोगों तक विकास को पहुँचना है अपने जिंदगी का मकसद : अभिषेक डे

1 min read

विशेष : – आज के समय में जहां युवा अपने भविष्य को सुनहरा बनाने के लिए यूपीएससी, डॉक्टर, इंजीनियर, वकील बनकर अपने करियर और खुद के परिवार को सुरक्षित करते हैं। तो वही दूसरी तरफ एक शख्स ऐसा भी है जिन्होंने देश को अपना परिवार मानकर देश की भविष्य को सुनहरा और सुरक्षित बनाने का संकल्प लिया है। हम बात कर रहे हैं जमशेदपुर के सोनारी निवासी एवं स्वामी विवेकानंद जन कल्याण समिति के संस्थापक अध्यक्ष अभिषेक डे की। अभिषेक डे ने समाज सेवा के माध्यम से अंतिम व्यक्ति तक विकास को अपना जीवन का लक्ष्य माना है। इन्होंने पिछले वर्ष 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जी के जयंती के अवसर पर अपनी समिति की स्थापना की थी और जिसके जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो के कर कमलों द्वारा हुआ था। आज समिति के 1 वर्ष पूरे हुए और 1 वर्ष के दौरान विभिन्न बस्तियों में जाकर समिति के माध्यम से कैंप लगाकर केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य किया। इस 1 वर्ष के दौरान विभिन्न बस्तियों में जाकर आयुष्मान कार्ड राशनकार्ड, मेगा हेल्थ चेकअप कैंप, कोविड -19 के दौरान घर-घर तक राशन पहुंचाना, गरीब परिवारों को निशुल्क भोजन करवाना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का लाभ दिलवाना जैसे विभिन्न जन कल्याणकारी कार्यक्रम किए। समाजसेवी अभिषेक डे कहते है कि आनेवाले समय में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारजनों के लिए नि:शुल्क ट्यूशन क्लास की शुरुआत करने वाले हैं एवं इसके साथ ही मोदी सरकार की हर संभव योजना को धरातल पर उतारेंगे एवं आने वाले समय में समिति की ओर से विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जा रही है। यह सोच एवं कार्यशैली आज के युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है जो खुद के भविष्य से ऊपर उठकर देश के भविष्य के लिए अपना बहुमूल्य योगदान दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.