सुनवाई के कुछ की घंटे बाद सहारा सिटी दुष्कर्म मामले में पीड़िता की अधिवक्ता को अब जान का खतरा
1 min read
जमशेदपुर : शहर के मानगो सहारा सिटी की चर्चित नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में कोर्ट ने तो शनिवार को तीन आरोपियों को 25 साल की सजा सुना दी है, लेकिन पीड़िता का केस लड़ने वाली महिला अधिवक्ता ममता कुमारी को जान का खतरा बढ़ गया है। उन्हें अलग-अलग नंबरों से कॉल आते हैं। कॉल करने वाला व्यक्ति खुद के बारे में नहीं बताया है, लेकिन केस से हटने की धमकी देता है। धमकी मिलने की शिकायत ममता कुमारी ने एसएसपी से लेकर अन्य अधिकारियों तक कर चुकी हैं। बावजूद इस दिशा में अभी तक किसी तरह की पहल नहीं की गई है। उसे अभी तक जांच का ब्योरा तक नहीं दिया गया है।