April 17, 2026

NEWS TEL

NEWS

मौलाना अंसार खान ने घर-घर जाकर चलाया सदस्यता अभियान

1 min read

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष विजय खान एवं झारखंड राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के निर्देशानुसार जिला पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष सह पश्चिम विधानसभा विधायक प्रतिनिधि एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के सचिव अंसार खान के नेतृत्व में बूत नंबर 290, 299, 302, 303 बुथवार सदस्ता अभियान चलाया गया। अंसार खान ने कहा जहां-जहां जा रहे हैं खासकर युवा लड़के और युवा लड़कियां और बुजुर्ग लोग भी कांग्रेस पार्टी का सदस्य बनने पर खुशी जाहिर कर रहे हैं, और लोगों ने कहा यह काम पहले होना चाहिए था। जिसमें बढ़-चढ़कर लोगों ने सदस्यता फार्म की फीस ₹5 देकर एवं शपथ पत्र पर हस्ताक्षर भी किया।जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा उन्हें सदस्यता रसीद भी प्रदान किया गया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अंसार खान ने बताया कि यह सदस्यत व्यक्ति से सदस्यता शुल्क ₹5 भी जमा लिया जा रहा है, आज सदस्यता अभियान में मोहम्मद आकिब, मोहम्मद रमीज़, मोहम्मद केफ़, साहाब, अजीम खान, मोहम्मद इफ्तेखार, मोहम्मद यूसुफ़ मोहम्मद आदिल ने सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.