भाजयुमो सोनारी मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न युवाओं के लिए नशामुक्त अभियान चलाए जाने का लिया गया निर्णय
जमशेदपुर : भारतीय जनता युवा मोर्चा की सोनारी मंडल की कार्यसमिति बैठक मंडल के अध्यक्ष राहुल तिवारी की अध्यक्षता में गुरु जाट संघ सोनारी में आयोजित हुआ बैठक में सर्वप्रथम डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय एवम अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल सम्मिलित हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल ने कहा कि जिस तरह युवाओं नशा का शिकार हो रहे। अब जमशेदपुर युवाओं में नशामुक्त अभियान चलाया जाएगा हेमंत सोरेन की सरकार ने युवाओं के साथ छलने का काम किया जेपीएससी का छात्रों पे बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज कराया गया धनबाद में महिला छात्रा पे एसडीओ ने लाठी चार्ज की जिसका विरोध भाजयुमो ने किया तब हेमंत सोरेन की निक्कमी सरकार ने दबाव में आकर सस्पेंड किया गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा युवाओं की समस्या को शहर से लेकर विधानसभा तक पहुंचाने कार्य करती है युवाओं में एकता होना बहुत जरूरी है एकता में सबसे बड़ी ताकत है आने वालो समय में हमलोग युवा समेलन हर मंडल में कोविड का ध्यान रखते हुए मंडल में करेगे सुभाष चन्द्र बोस जी की जयंती में रक्त दान का कैंप लगाएंगे। 25 जनवरी को हर मंडलों में तिरंगा यात्रा निकलेंगे हमारा सबसे बड़ा उद्देश लक्ष्य एक बूथ दस युथ
युवा मोर्चा सोनारी मंडल अध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा जब से हेमंत सोरेन की सरकार बनी है तब से नक्सली की तांडव जगह जगह कोहराम मचा रही कुछ दिन पहले विधायक गुरुचरण नायक पे हमला कर उनके अंगरक्षक मार दिया जाता है हेमंत सोरेन सरकार की महिला विरोधी है पहले रघुबर दास की सरकार ने महिलाओं के नाम पे एक रुपया पे रजिस्टेशन की सुविधा दिए थे हेमन्त सोरेन की सरकार ने बंद कर दिया भाजयुमो जिला के मंत्री सह सोनारी मंडल के प्रभारी प्रकाश दुबे ने कार्य समिति का लेखा जोखा लिया आने वाली रणनीति की रूप रेखा तैयार की गई मंच का संचालन मंडल के महामंत्री प्रियतम जैन धन्यवाद ज्ञापन दीपक नाग ने किया। जिसमे मुख्य रूप से भाजयुमो प्रदेश प्रवक्ता अमिताभ सेनापति, जिला उपाध्यक्ष सुमित श्रीवास्तव, जिला महामंत्री अभिमन्यु सिंह चौहान, अमित सिंह, संजय रजक, भारत भूषण अभिषेक डे, शशांक शेखर, मंडल सह प्रभारी लोकनाथ त्रिपाठी वीरेंद्र सिंह, रोहित पांडे, पियूष श्रीवास्तव, विष्णु हरिपाल, उज्वल सिंह, राधेश्याम अग्रवाल, सन्नी साहू सोनारी मंडल के कार्यसमिति सदस्य उपस्थित थे।