AJSU साकची मण्डल : जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह का हुआ जोरदार स्वागत जिलाध्यक्ष हुये गदगद
                जमशेदपुर : आजसू साकची मण्डल अध्यक्ष के नेतृत्व में साकची कालीमाटी स्थित कार्यालय में आजसू जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह का स्वागत साकची मण्डल अध्यक्ष सोनू सिंह का स्वागत और अभिनन्द हुआ। स्वागत और अभिनन्दन से अभिभूत कन्हैया सिंह ने कहा कि जन सेवा करने के लिये पद की आवश्यकता नही बल्कि आप जैसे कार्यकर्ताओं से मिले सम्मान पाकर अभिभूत हूँ और पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो और प्रधान महासचिव रामचन्द्र सहिस के द्वारा मुझ पर अटूट विश्वास को टूटने नही दूँगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से आजसू मण्डल अध्यक्ष सोनू सिंह, जितेंद्र यादव, राजु यादव, सुजीत शर्मा, राजू मण्डल, श्यामबिहारी यादव, राजेन्द्र यादव, ब्रजेश सिंह, अजय राय, राकेश प्रमाणिक समेत अन्य मौजूद रहे।