छात्र आजसू ने प्रखंड अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह के नेतृत्व में उपायुक्त को सौपा मांग पत्र
1 min read
जमशेदपुर : छात्र आजसू के जमशेदपुर प्रखंड अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह के नेतृत्व में पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त महोदय को मांग पत्र सोपा गया।
यह है मामला – 17 जनवरी को कदमा थाना स्थित बागे बस्ती में जेएनएससी के पदाधिकारियो के द्वारा बढ़ती ठंड को देखते हुए कंबल वितरण का कार्यक्रम रखा गया था , जिसमे गरीब जरूरतमंदों के बीच बाटने के लिए जो कंबल था उस कंबल को JNAC के पदाधिकारियों के द्वारा घर घर कचड़ा उठाव करने बाले गाड़ी में लाया गया जिसका विरोध आजसू छात्र संघ करता है। कोल्हान अध्यक्ष हेमंत पाठक ने कहा – जिस तरह के सूखा कचड़ा – गिला कचड़ा उठाव करने बाले गाड़ी में कंबलों को लाना यह मानवता को शर्मसार करने बाला कृत्य है, क्या इस तरह का कृत्य गरीबो का मजाक उड़ाना है ,क्या JNAC के पास ऑटो भाड़ा पर लेने का भी पैसा नही था की कचड़े बाले गाड़ी में कंबलों को लाकर वितरण किया गया और इस मामले में स्थानीय विधायक सह स्वास्थ्य मंत्री की चुप्पी भी कही न कही प्रश्नात्मक चिन्ह है। जिला के उपायुक्त महोदय को ऐसे निम्न सोच के पदाधिकारियों पे कार्यवाही किया जाना चाहिए। प्रखण्ड अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने कहा – हम उसी बस्ती के निवासी है, मेरे आंखों के सामने कंबलों को कचड़ा गाड़ी में लाया गया था। हमारे बस्ती के गरीबो के साथ यह मजाक और गरीबो का मजाक उड़ाना है , इस तरह के घटिया सोच बाले लोगो पर कार्यवाही होनी चाहिए क्योंकि इन लोगो ने मानवता को शर्मसार किया है। मैं उम्मीद और आग्रह करता हु की उपायुक्त महोदय इन लोगो पे कार्यवाही करेंगे।ज्ञापन देने में कोल्हान अध्यक्ष हेमंत पाठक, प्रखंड अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ,कोल्हान उपाध्यक्ष राजेश महतो, कोल्हान कोशाध्यक्ष कुंदन यादव, कोल्हान वरीय सचिव जगदीप सिंह ,गोपाल लोहार, इत्यादि उपस्थित थे।