भाजयूमो बारीडीह मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न
जमशेदपुर : भारतीय जनता युवा मोर्चा बारीडीह मंडल की कार्यसमिति बैठक आज मंडल अध्यक्ष कंचन दत्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सर्वप्रथम डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय एवम अटल बिहारी वाजपेई जी के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने कहा विकास कही खो गया है। हेमंत सोरेन कि जब सरकार बनी तो उन्होंने महिलाओं को वादा किया था कि उनका चूल्हा खर्चा ₹2000 दिया जाएगा हेमंत सोरेन की सरकार अपनी वादों को भूल गई। सरकार महिला विरोधी है रघुबर के शासन काल में महिलाें की रजिस्ट्री एक रुपया में किया जाता है महिला विरोधी सरकार ने इसे बंद करने का काम किया भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर प्रभारी बबुआ सिंह ने कहा हेमंत सरकार युवाओ के साथ विश्वासघात किया है। हेमंत सरकार ने वादा किया था की झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार आएंगी तो प्रत्येक वर्ष पांच लाख युवाओं को नौकरी देगे जिस युवा को नौकरी नहीं दे पाए तो पांच हजार और सात हजार बेरोजगारी भत्ता देगे आज युवा अपने को ठगा सा महसूस कर रही है। बैठक में मुख्य रूप से भाजयुमो जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल एवं भाजपा बारीडीह मंडल के अध्यक्ष संतोष ठाकुर, भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष संजीव सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथलेश सिंह यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बबुआ सिंह, काजू सांडिल जी, रूबी झा जी संजय सिंह जी सुशांत पांडा मंडल प्रभारी शशांक शेखर, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सुमित श्रीवास्तव, भाजयुमो बारीडीह मंडल के सभी पदाधिकारिय एवं कार्यसमिति सदस्य शामिल थे।