March 4, 2026

NEWS TEL

NEWS

बोडाम : भाजयुमो कमलपुर मंडल में कार्य समिति की बैठक संपन्न

जमशेदपुर : भारतीय जनता युवा मोर्चा के बोडाम मंडल (बोडाम मैदान) एवं कमलपुर मंडल की युवा मोर्चा की कार्यसमिति बैठक कटिंग में संपन्न हुई बैठक में सर्वप्रथम डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय एवम अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। जिसमे मुख्य रूप से जिला महामंत्री अभिमन्यु सिंह चौहान शामिल हुए। बोडाम मंडल में मंडल अध्यक्ष सनातन दास की अध्यक्षता में हुई कमलपुर मंडल अध्यक्ष अजीत महतो की अध्यक्षता में हुई। जिला महामंत्री अभिमन्यु सिंह चौहान ने कहा सरकार की युवा विरोधी है जबसे हेमंत सोरेन की सरकार बनी है युवाओं को छलने का काम किया। उन्होंने कहा की हम गांव में जा जाकर सरकार की गलत नीतियों का पर्दाफाश करेंगे भारतीय जनता मोर्चा बना हे काम करने के लिए हमलोग काम करेंगे सरकार ने अभी विधवा पेंशन योजना बंद की है। नक्सलवाद को बड़वा देने की काम कर रही है बोडाम मंडल के अध्यक्ष का शांतनु मुखर्जी ने कहा सरकार सो रही हैं सरकार को जगाने की काम करेंगे। झारखंड की सरकार किसान विरोधी है झारखंड की विकास में सूर्यग्रहण लग गया हो जुगसलाई विधासभा में कार्य की गति विराम हो गया है ग्रामीण के लोगो से छला जा रहा है जैसा कि सौतेला व्यवहार युवाओं में कैसा साक्षरता आए इस पे कैसा ध्यान दिया जाए सरकार को सिर्फ दारू बेचने पे पड़ी हुई सब कुछ बंद हो शराब नहीं बंद होना है गांव के युवाओं को रोजगार कैसा दिया जाए उसपे ध्यान नहीं है साथियों युवाओं को जागना होगा क्यांकि यहां की युवा पाकिस्तान से आई नही है झारखंड की है साथियों हर योजनाओं में हमलोग की पैनी नजर रखे हुए है भाजपा पार्टी हमेशा आंदोलन के लिए तैयार बैठी है आगे की रूप रेखा तैयार रखे है
बोडाम मंडल के प्रभारी वीरेन महतो ने लेखा जोखा लिया। कमलपुर के मंडल प्रभारी भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सुमित श्रीवास्तव ने कार्यसमिति का लेखा जोखा लिया साथियों कमर कसने का समय आगया है एक बूथ दस युथ ही हमारा सबसे बड़ा संकल्प है। जिसमे मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष प्रदीप मुखर्जी, वीरेन, महतो, मेयर कर्मकार, उत्तम महतो, जीवन सिंह, हरी प्रसाद, शांति राम महतो, अंकुर कुंभकर, बिनोद महतो, मेघनाथ महतो, नेपाल मुंडा एवं मंडल के सारे कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.