February 27, 2026

NEWS TEL

NEWS

भाजपा जुगसलाई मंडल के अध्यक्ष हेमेंद्र जैन (हन्नु) के नेतृत्व में जुगसलाई चौक बाजार में भारत स्टैंड विथ मोदी अभियान के तहत चलाया गया हस्ताक्षर अभियान

जमशेदपुर : भाजपा जुगसलाई मंडल के तत्वावधान में मंडल अध्यक्ष हेमेंद्र जैन (हन्नु) के नेतृत्व में जुगसलाई चौक बाजार में भारत स्टैंड विथ मोदी अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाकर देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के प्रति समर्थन का इजहार किया गया। इस अवसर पर अतिथि के रूप में भाजपा के जिला महामंत्री अनिल मोदी उपस्थित थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अनिल मोदी ने कहा कि विगत 5 जनवरी को पंजाब में माननीय प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक से पूरा देश हतप्रभ है। इस घटना से पूरे देश के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आम जनता में भी आक्रोश है । जनता के इसी आक्रोश को स्वर देने हेतु आज जिले के सभी मंडलों में हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। उन्होनें कहा की नरेंद्र मोदी भारत देश का अभिमान है। वे देश की सवा सौ करोड़ जनता के दिलों में रहते है। आज पूरा देश उनके समर्थन में खड़ा है। हेमेंद्र जैन ने कहा कि बारिश की बूंदों के बीच भी आम लोगों ने इस अभियान में शामिल होकर अपनीं सहभागिता दी।यह मोदी जी की लोकप्रियता का परिचायक है। इस अवसर पर मुख्य रूप से अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला कोसाध्यक्ष चंद्रशेखर दास, वरिष्ठ नेता आलोक वाजपेयी, मंडल उपाध्यक्ष गणेश रवि दास, शेखर शर्मा, महामंत्री सुनिल शर्मा, मंत्री पिंटू सैनी, कोषाध्यक्ष शिव शर्मा, आई टी सेल प्रभारी विजय शर्मा, किसान मोर्चा महामंत्री नितिन झा, महिला मोर्चा अध्यक्ष सोनू तिलावत, महिला मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य अरविंदर कौर, विकाश सिंह, विवेक साहु, दीपक अग्रवाल, सन्नी भामरा, राजा सिंह, पीयूष यादव, निखिल कुमार आदि कई कार्यकर्ता उपस्तिथ थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.