April 18, 2026

NEWS TEL

NEWS

मजदूर दिवस पर सत्यम संजीवन ट्रस्ट की पहली रक्तदान शिविर में 48 यूनिट रक्त संग्रह

जमशेदपुर : जमशेदपुर ब्लड बैंक में सत्यम संजीवन ट्रस्ट के तत्वाधान में जन सेवक समिति के मार्गदर्शन में औद्योगिक जगत के भीष्मपितामह जमशेदजी नसरवानजी टाटा के पुण्यतिथि एवं मजदूर दिवस पर सामाजिक संस्था सत्यम संजीवन ट्रस्ट के अध्यक्ष कंचन सिंह की अध्यक्षता में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। कुल 48 यूनिट रक्त संग्रह हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत समाजसेवी मुन्ना सिंह, टाटा मोटर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते, टाटा मोटर्स के महामंत्री आर के सिंह संयुक्त रूप से जमशेदजी नसरवानजी टाटा तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करके किया सबसे पहला रक्तदान सत्यम संजीवन ट्रस्ट के संरक्षक सत्येंद्र कुमार ने की रक्तदान शिविर को सफल बनाने में संस्था की अध्यक्ष कंचन सिंह, सचिव राजकुमार शर्मा, संगठन सचिव रेखा साहू ,सदस्य सुमित कुमार, सदस्य आकाश, सदस्य आशीष कुमार, सदस्य बेबी शर्मा, उपाध्यक्ष आनंद कुमार, सदस्य तरनजीत कौर, सदस्य सुलेखा एवं सुनील गुप्ता एवं मेडिकल कैंप कोऑर्डिनेटर एसआरके कमलेश का महत्वपूर्ण योगदान रहा संस्था के अध्यक्ष कंचन सिंह ने कहा संस्था की ओर से 4 सालों में यह पहला रक्तदान शिविर था जिसमें 48 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.