October 7, 2026

NEWS TEL

NEWS

सोना देवी यूनिवर्सिटी और TCS में हुआ समझौता

1 min read

जमशेदपुर: सोना देवी विश्वविद्यालय और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के बीच महत्वपूर्ण समझौता हुआ है। इसके तहत विद्यार्थियों को डिग्री के साथ आधुनिक तकनीकी ज्ञान, उद्योगोन्मुख प्रशिक्षण और व्यावहारिक अनुभव मिलेगा। TCS iON उद्योग सम्मान पाठ्यक्रम के तहत 120 विद्यार्थियों को 45 घंटे का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। TCS विशेषज्ञों की प्रत्यक्ष कक्षाओं और डिजिटल शिक्षण सामग्री के माध्यम से विद्यार्थियों के तकनीकी कौशल और रोजगार क्षमता को विकसित किया जाएगा। विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने इसे शिक्षा और उद्योग के बीच मजबूत सेतु बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.