सरायकेला में चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी और मोबाइल समेत कई सामान बरामद
सरायकेला: सरायकेला थाना पुलिस ने चोरी की घटनाओं में संलिप्तता के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साजिद खान उर्फ मुन्ना खान और जाफर अंसारी उर्फ गब्बर अंसारी के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों ने थाना परिसर के सामने खड़े टाटा मैजिक वाहन की बैटरी चोरी करने और मानिक बाजार व राजबांध स्थित महिंद्रा ट्रैक्टर शोरूम में हुई चोरी की घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की है। आरोपियों के पास से एक स्कूटी, दो मोबाइल फोन, बैटरी और चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार समेत कई सामान बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, दोनों के खिलाफ पहले भी विभिन्न थानों में मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।