सरकारी योजनाओं के प्रचार को चला जागरूकता अभियान
1 min read
सरायकेला-खरसावां : सरायकेला जिले में झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा-2026 के तहत नुक्कड़ नाटक और चलंत एलईडी वाहन के माध्यम से सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई गई। कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए योजनाओं के लाभ और पात्रता की जानकारी दी। वहीं, लोगों को योजनाओं से जुड़कर सरकारी सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।