November 1, 2026

NEWS TEL

NEWS

रॉयल्टी कटौती और बिटुमेन की बढ़ती कीमतों पर ठेकेदारों की बैठक

1 min read


जमशेदपुर: कोल्हान कॉन्ट्रैक्टर्स संघ के बैनर तले 1 नवंबर को निर्मल गेस्ट हाउस, सीएच एरिया में ठेकेदारों की बैठक आयोजित की गई। इसमें रॉयल्टी कटौती से प्रभावित 100 से अधिक ठेकेदारों ने हिस्सा लिया। बैठक में सरकारी निर्माण कार्यों के भुगतान से रॉयल्टी कटौती, बिटुमेन की बढ़ती कीमतों और वर्तमान एसओआर (SOR) तथा बाजार दरों के बीच अंतर से उत्पन्न समस्याओं पर चर्चा हुई।
संघ के प्रतिनिधि 2 नवंबर को दोपहर 1:30 बजे सर्किट हाउस, जमशेदपुर में झारखंड सरकार के मंत्री दीपक बिरुआ और कोल्हान के विधायकों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान ठेकेदारों की समस्याओं को रखते हुए उनके समाधान और निर्माण कार्यों के सुचारु संचालन के लिए व्यावहारिक एवं पारदर्शी व्यवस्था की मांग की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.