मतदाता सूची से नाम हटाने के नाम पर साइबर ठगी की कोशिश, प्रशासन ने किया सतर्क
1 min read
जमशेदपुर: मतदाता सूची से नाम हटाए जाने का डर दिखाकर साइबर अपराधी लोगों को ठगी का शिकार बनाने की कोशिश कर रहे हैं। ई-मेल, व्हाट्सएप और सोशल मीडिया पर फर्जी संदेश भेजकर मतदाताओं से लिंक के जरिए निजी जानकारी मांगी जा रही है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन विभाग की ओर से ऐसे कोई संदेश नहीं भेजे जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने और बैंक विवरण, ओटीपी सहित गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने की अपील की।