चंद्रशेखर मिश्रा को भावभीनी श्रद्धांजलि, भास्कर भवन में लगेगी प्रतिमा
जमशेदपुर: सिदगोड़ा स्थित भास्कर भवन में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं समाजसेवी स्वर्गीय चंद्रशेखर मिश्रा की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इसमें हजारों लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने उनके मृदुभाषी स्वभाव, सादगी, सहज व्यवहार और सामाजिक सौम्यता को याद करते हुए कहा कि वे सभी विचारधाराओं के लोगों के बीच समान रूप से लोकप्रिय थे। पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने उनके साथ बिताए अनुभव साझा किए और उनके निधन को जमशेदपुर के लिए अपूरणीय क्षति बताया। इस दौरान भास्कर भवन में उनकी प्रतिमा स्थापित करने की सामूहिक घोषणा की गई। सभा में कमल किशोर, राकेश्वर पांडेय, रामबाबू तिवारी सहित अनेक गणमान्य लोग एवं मिश्रा परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।