मानगो को स्वच्छ बनाने के लिए प्रेम दीक्षित ने चलाया रविवार स्वच्छता अभियान
1 min read
जमशेदपुर : मानगो नगर निगम क्षेत्र को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने के उद्देश्य से रविवार को स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर एवं गीता थिएटर के सचिव प्रेम दीक्षित के नेतृत्व में मानगो चौक से मानगो चावल बाजार तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने झाड़ू लगाकर सफाई की तथा ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया।
अभियान के दौरान दुकानदारों से जनसंवाद कर गीले एवं सूखे कचरे के लिए अलग-अलग कूड़ेदान रखने और आसपास स्वच्छता बनाए रखने की अपील की गई। प्रेम दीक्षित ने घोषणा की कि प्रत्येक रविवार सुबह 7 से 8 बजे तक मानगो के विभिन्न वार्डों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने सामाजिक संस्थाओं, विद्यालयों एवं युवाओं से अभियान में जुड़ने की अपील की। इच्छुक लोग 8092623310 पर संपर्क कर सकते हैं। अभियान में गीता थिएटर की अध्यक्ष गीता कुमारी सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता एवं युवा शामिल हुए।