राष्ट्रीय मानवाधिकार महाअधिवेशन में झारखंड की टीम सम्मानित
जमशेदपुर: बिलासपुर में भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन ऑफ इंडिया का राष्ट्रीय महाअधिवेशन आयोजित हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग चन्द्रवंशी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में देशभर के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र शर्मा के नेतृत्व में पहुंची टीम में कोल्हान अध्यक्ष रवि राज दुबे सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। इस दौरान झारखंड की टीम को राष्ट्रीय मंच पर सम्मानित किया गया। महाअधिवेशन में मानवाधिकार संरक्षण, सामाजिक न्याय और जनजागरूकता पर जोर दिया गया।