November 6, 2026

NEWS TEL

NEWS

रंभा शैक्षणिक संस्थान में दीपोत्सव एवं छठ महापर्व का भव्य आयोजन

1 min read

जमशेदपुर : रंभा शैक्षणिक संस्थान में दीपोत्सव एवं लोक आस्था के महापर्व छठ का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर नर्सिंग विभाग के विद्यार्थियों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुरूप छठ पूजा की मनमोहक प्रस्तुति दी। विद्यार्थियों ने परिसर में दीप प्रज्वलित कर प्रकाश एवं सकारात्मकता का संदेश दिया। संस्थान के अध्यक्ष राम बचन जी एवं सचिव गौरव बचन जी ने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और कर्मठता का संदेश दिया। डॉ. किशन कुमार शर्मा ने दीपावली को एकता एवं सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया। प्राचार्या डॉ. कल्याणी कबीर ने छठ पर्व के आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन शीतल कुमारी ने किया। आयोजन में सभी विभागों के शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.