बिरसानगर : दर्द से कराह रहें परिवार के लिए संकटमोचन बने चंदन यादव
1 min readJAMSHEDPUR : पूर्वी सिंहभूम जोन न 6 बिरसानगर के रहने वाला परिवार अपनी दयनीय स्थिति और स्वास्थ्य से बेहद परेशान था। और दर -दर की ठोकर खाने के बाद भी इस परिवार को कोई रास्ता नहीं दिख रहा था। लगभग हर रास्ता कष्टदायी और दर्द भरा दिखाई देता नजर आ रहा था। इसीक्रम में पिंटू सिंह ने इस परिवार की आपबीती समाजसेवी चंदन यादव को सुनाई कि न इस परिवार के पास भूख मिटाने के लिए न खाना है न दवा। इस बात को सुनने के बाद चंदन यादव ने तत्काल इस परिवार के घर पहुँचे तो पाया कि परिवार अभाव में दर्द से कराह रहा है। चंदन यादव ने जनप्रतिनीधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जनप्रतीनिधि जनता को छोड़कर पॉकेट गर्म करने में लगी है। जनता को देखने का वक्त ही नहीं है। इनके पास। चंदन यादव ने तुरंत इस परिवार को सारी सुविधा मुहैया कराते हुए कहा कि जब तक आपका चंदन है। आपको किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी। क्यों कि आपका चन्दन आ गया है। आपके पास।