बालिगुमा में यूथ इंटक का स्वागत समारोह
1 min read
झारखंड:बालिगुमा स्थित मथुरा पैलेस में बुधवार को झारखंड प्रदेश यूथ INTUC की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. पी. श्रीनिवासन के जमशेदपुर आगमन पर स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सत्यम सिंह ने की। इस दौरान संगठन को मजबूत करने, युवाओं को जोड़ने और मजदूरों के अधिकारों की आवाज बुलंद करने को लेकर चर्चा हुई।डॉ. पी. श्रीनिवासन ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए एकजुट होकर मजदूर हितों के लिए काम करने का आह्वान किया। वहीं, सत्यम सिंह ने संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष रोहन सिंह, उपाध्यक्ष नमिता सिंह, महासचिव सोनू सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी जैकी समेत दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
