बंडामुंडा में रेल दुर्घटना से निपटने हेतु मॉक ड्रिल आयोजित
1 min read
चक्रधरपुर : 15 अक्टूबर 2026 दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल ने बंडामुंडा में रात 2:04 बजे हूटर बजाकर रेल दुर्घटना से निपटने की तैयारियों का आकलन करने हेतु मॉक ड्रिल आयोजित की। इसमें NDRF, स्काउट्स एवं गाइड्स तथा रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। अभ्यास के दौरान बचाव एवं राहत कार्यों, संचार व्यवस्था और विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय की समीक्षा की गई। इसका उद्देश्य आपातकालीन तैयारियों को मजबूत करना और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।