दीपावली-छठ पर रेलवे का तोहफा, रांची से प्रयागराज और झंझारपुर के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
1 min read
जमशेदपुर: दीपावली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने रांची से प्रयागराज और झंझारपुर के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। रांची-प्रयागराज स्पेशल ट्रेन 6 से 20 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार शाम 6:25 बजे रांची से रवाना होगी। यह ट्रेन लोहरदगा, तोरी, डालटनगंज, सासाराम, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन और वाराणसी होते हुए शनिवार सुबह 7:30 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। वहीं, रांची-झंझारपुर स्पेशल ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे रांची से चलेगी। इन ट्रेनों के परिचालन से त्योहारों में घर जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।