झारखंड में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट
1 min read
रांची / जमशेदपुर : झारखंड में 27 अक्टूबर से मौसम बदलने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण राज्य के कई जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवाएं चल सकती हैं।
28 अक्टूबर को रांची, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी होने की जानकारी है। वहीं, कई जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।
29 अक्टूबर को भी मौसम खराब रह सकता है। 30 और 31 अक्टूबर से राहत मिलने की संभावना है। बारिश के बाद तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।