November 12, 2026

NEWS TEL

NEWS

छठ महापर्व को लेकर टाटानगर स्टेशन पर उमड़ी भीड़, बिहार जाने वाली ट्रेनें फुल

1 min read

जमशेदपुर : छठ महापर्व को लेकर बिहार जाने वाले यात्रियों की भीड़ टाटानगर रेलवे स्टेशन पर लगातार बढ़ रही है। गुरुवार को स्टेशन पर सुबह से ही यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली। बिहार जाने वाली अधिकांश नियमित ट्रेनों में टिकट हाउसफुल हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे की ओर से पटना, छपरा समेत विभिन्न रूटों पर पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आरपीएफ और रेलकर्मियों की तैनाती की गई है। यात्रियों को कतारबद्ध तरीके से प्लेटफॉर्म पर प्रवेश कराया जा रहा है। टाटानगर-थावे ट्रेन संख्या 18181 रात 8:45 बजे रवाना हुई, जबकि छपरा पूजा स्पेशल ट्रेन को रीशेड्यूल कर रात 9:30 बजे प्रस्थान करने का निर्णय लिया गया। स्टेशन पर छठ गीतों से भक्तिमय माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.