गम्हरिया दुष्कर्म कांड के विरोध में राजनगर में भाजपा का प्रदर्शन, सीएम का पुतला दहन
1 min read
सरायकेला: गम्हरिया थाना परिसर में महिला के साथ हुई कथित दुष्कर्म की घटना के विरोध में रविवार शाम राजनगर के सिद्धू-कान्हू चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई और मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की गई।प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा प्रखंड अध्यक्ष उज्ज्वल मोदक एवं मनसा लोहार ने किया। भाजपा नेताओं ने घटना को लेकर पुलिस प्रशासन और राज्य सरकार पर सवाल उठाए। जिला कोषाध्यक्ष बलदेव मंडल एवं पूर्व प्रत्याशी आनंद राम टुडू ने कहा कि राज्य में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने तथा नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मुख्यमंत्री से इस्तीफा देने की मांग की।