गम्हरिया थाना परिसर में महिला से कथित दुष्कर्म, विधायक पूर्णिमा साहू ने महिला आयोग से मांगा हस्तक्षेप
1 min read
जमशेदपुर: गम्हरिया थाना परिसर में महिला के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष को पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच, सीसीटीवी फुटेज व साक्ष्यों को सुरक्षित रखने तथा पीड़िता को सुरक्षा और कानूनी सहायता देने का आग्रह किया है। विधायक ने दोषी पुलिसकर्मियों के साथ-साथ लापरवाही या साक्ष्य छिपाने में शामिल लोगों पर भी कड़ी कार्रवाई की मांग की है।