November 1, 2026

NEWS TEL

NEWS

गम्हरिया थाना कांड में नौ और पुलिसकर्मी निलंबित, अब तक 15 पर कार्रवाई


सरायकेला: गम्हरिया थाना परिसर में महिला के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है।

एसपी मनोज स्वर्गीयारी ने लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप में नौ और पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है। इनमें दो सब इंस्पेक्टर, चार एएसआई, दो हवलदार और एक कांस्टेबल शामिल हैं। इससे पहले थाना प्रभारी समेत छह पुलिसकर्मी निलंबित किए गए थे। अब तक कुल 15 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हो चुकी है। वहीं, मामले में ओडी अधिकारी, मुंशी और वायरलेस ऑपरेटर समेत तीन पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। रविवार को एसपी ने गम्हरिया थाना पहुंचकर मामले की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी समय पर वरीय अधिकारियों को नहीं देने और अनुशासनहीनता के कारण निलंबन की कार्रवाई की गई है। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.