गम्हरिया थाना कांड पर भाजपा का प्रदर्शन, गीता कोड़ा ने हेमंत सरकार को घेरा
1 min read
सरायकेला: गम्हरिया थाना परिसर में महिला के साथ कथित दुष्कर्म की घटना को लेकर भाजपा ने रविवार को राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधते हुए महिला सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए।
भाजपा जिलाध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर आरोपी पुलिसकर्मी को तीन दिनों के भीतर बर्खास्त करने और तीन महीने में स्पीडी ट्रायल कराने की मांग की गई। साथ ही जिले में विधि-व्यवस्था सुधारने और सभी थानों में सातों दिन महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने की मांग उठाई गई। भाजपा नेताओं ने पीड़िता को जल्द न्याय दिलाने की अपील की।