कार्यक्रम रिपोर्ट: सामग्री एवं विनिर्माण द्वारा सतत आत्मनिर्भरता
1 min read
जमशेदपुर : एनआईटी जमशेदपुर के धातुकर्म एवं पदार्थ अभियांत्रिकी विभाग तथा IIM स्टूडेंट चैप्टर के संयुक्त तत्वावधान में DJLHC के कक्ष संख्या 312 में डॉ. वी. सी. श्रीवास्तव, मुख्य वैज्ञानिक, CSIR–राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला, जमशेदपुर का विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वदेशी तकनीक, उन्नत सामग्री, आधुनिक विनिर्माण, संसाधनों के कुशल उपयोग तथा सतत विकास में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला गया। वक्ता ने विद्यार्थियों को तकनीकी ज्ञान के साथ AI एवं डेटा विज्ञान में दक्षता, व्यावहारिक कौशल और नवाचार विकसित करने के लिए प्रेरित किया। प्रश्नोत्तर सत्र के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ, जिसमें विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।