November 2, 2026

NEWS TEL

NEWS

एजुकेशन वर्ल्ड रैंकिंग में लोयोला स्कूल, जमशेदपुर में अव्वल

1 min read

जमशेदपुर : लोयोला स्कूल बिष्टूपुर को एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 2026-27 में जमशेदपुर में पहला, झारखंड में दूसरा और राष्ट्रीय स्तर पर 68वां स्थान मिला है। स्कूल प्रबंधन ने इसे शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों, पूर्व छात्रों और जेसुइट समुदाय के सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया है। एजुकेशन वर्ल्ड की 2021-22 रैंकिंग में स्कूल देश के शीर्ष 100 स्कूलों में शामिल था और उसे 87वां स्थान मिला था। एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल की रैंकिंग का यह 20वां संस्करण है। वर्ष 2026-27 की रैंकिंग के लिए देश के 22 राज्यों और 34 शहरों में करीब 18,000 लोगों की राय ली गई। इनमें स्कूली बच्चों के अभिभावक, शिक्षक, प्रिंसिपल, शिक्षाविद और काउंसेलर शामिल थे।बेंगलुरु की एजेंसी ए-जेड रिसर्च पार्टनर्स ने सर्वे किया। इसके आधार पर देश के करीब 4,500 स्कूलों की रैंकिंग तैयार की गई। इस सूची में लोयोला स्कूल के अलावा हिलटॉप स्कूल को जमशेदपुर में दूसरा एवं राज्य में तीसरा स्थान मिला है, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर 70वां स्थान मिला है। इसी तरह लिटिल फ्लावर स्कूल को जमशेदपुर में तीसरा एवं झारखंड में छठा स्थान मिला है। देश में इसे 100वां स्थान मिला है। इसी तरह कारमेल जूनियर कॉलेज को भी देश में 100वां स्थान मिला है। तारापोर स्कूल को जमशेदपुर में चौथा और राज्य में 10वां स्थान मिला है। देश में यह 129 पायदान पर है। डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल को देश में 158, राज्य में 13 एवं जमशेदपुर में 5वां स्थान मिला है। इसी तरह शेन इंटरनेशनल स्कूल को देश में 159, राज्य में 14 और जमशेदपुर में छठा स्थान मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.